फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Una city echoed with slogans demanding death penalty for Ashu's killers.

Una News: आशु के हत्यारों को फांसी दो के नारों से गूंजा ऊना शहर

Fri, 28 Nov 2025 07:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 07:32 PM IST
विज्ञापन
Una city echoed with slogans demanding death penalty for Ashu's killers.
संतोषगढ़ अन्य इलाकों के करीब 150 युवाओं ने निकाली कैंडल मार्च
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। संतोषगढ़ निवासी आशु पुरी की हत्या के आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग को लेकर शुक्रवार देर शाम संतोषगढ़ के युवाओं और आशु पुरी के समर्थकों ने ऊना मुख्यालय पर कैंडल मार्च निकाला। इस मार्च में करीब 150 युवाओं ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर आशु हम शर्मिंदा हैं.. तेरे कातिल जिंदा हैं, आशु भाई अमर रहे, आशु के हत्यारों को फांसी दो जैसे नारे लगाए। कैंडल मार्च एससी पार्क ऊना से आईएसबीटी ऊना होते हुए शहीद स्मारक तक निकाला गया।
मार्च की अगुवाई आशु पुरी के भाई मुकेश पुरी, रविकांत बस्सी, बंटी सैनी और दिलीप डोजी ने की। उन्होंने कहा कि निहत्थे आशु पुरी की हत्या में शामिल सभी आरोपियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। साथ ही पुलिस पर आरोप लगाया कि उन्होंने अभी तक केवल तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जबकि घटना के दौरान कई अन्य युवक भी शामिल थे। इसके बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। परिजनों और समर्थकों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में संलिप्त सभी आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन



गिरफ्तारी के बावजूद जांच ठंडी पड़ी
इस मामले में दोनों पक्षों से करीब 15 लोगों को आरोपी बनाया गया है, लेकिन अब तक केवल एक ही गिरफ्तारी हो पाई है। आशु पुरी की हत्या के बाद पुलिस ने कुछ आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की थी, लेकिन अब तक जांच ठंडी पड़ी हुई है। दूसरी ओर आशु के साथियों पर भी हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है। हत्या के बाद उन आरोपियों पर तेज धार हथियारों से हमला करने का आरोप है। हमले में घायल दो लोग अब मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने मामले में बताया कि अब तक और कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है। कुछ आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed