Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Una and Amb crippled by traffic jams; vehicles left crawling

Una News: ऊना और अंब जाम से बेहाल, रेंगते रहे वाहन

Thu, 12 Nov 2026 11:23 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 11:23 AM IST
विज्ञापन
Una and Amb crippled by traffic jams; vehicles left crawling
ऊना/अंब (ऊना)। त्योहारी सीजन में वाहनों की बढ़ी आवाजाही ने जिले की यातायात व्यवस्था पर दबाव बढ़ा दिया है। ऊना शहर से लेकर अंब मुख्य चौक तक वाहन चालकों को जाम की समस्या से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

चंडीगढ़-ऊना-धर्मशाला मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लगने से सफर की रफ्तार थम गई। हालात ऐसे रहे कि कुछ दूरी तय करने में भी वाहन चालकों को काफी समय लग गया।
विज्ञापन


ऊना शहर में लाल बत्ती चौक से शहीद भगत सिंह चौक तक वाहनों की कतारें लगी रहीं। जाम के कारण वाहन रेंगते हुए आगे बढ़े और करीब 20 से 25 मिनट के अंतराल के बाद यातायात सामान्य गति पकड़ता नजर आया। इससे स्थानीय लोगों, दुकानदारों और लंबी दूरी का सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंब मुख्य चौक पर पंजाब, हमीरपुर और चंडीगढ़ की तरफ से आने वाले वाहनों का दबाव अधिक रहा। चारों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगने से चौक पर यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। बसों, निजी वाहनों और व्यावसायिक गाड़ियों की अधिक संख्या के कारण वाहन चालकों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।
भैया दूज के अवसर पर अंब बस अड्डे पर भी यात्रियों की भीड़ देखने को मिली। वहीं, जाम से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस के जवान प्रमुख चौकों और मोड़ों पर तैनात रहे। पुलिस कर्मियों ने वाहनों को बारी-बारी से निकालकर यातायात सुचारु करने का प्रयास किया। हालांकि, तीन प्रमुख दिशाओं से लगातार पहुंच रहे वाहनों के कारण बार-बार जाम की स्थिति बनती रही। इससे लंबी दूरी के यात्रियों के साथ स्थानीय लोगों और दुकानदारों को भी परेशानी झेलनी पड़ी।
स्थायी व्यवस्था की मांग

स्थानीय लोगों और राहगीरों का कहना है कि त्योहारों के दौरान अंब चौक और ऊना शहर में जाम लगना आम बात हो गई है। अंब चौक कई प्रमुख जिलों और पड़ोसी राज्य पंजाब को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण केंद्र है। ऐसे में त्योहारों के दौरान वाहनों की संख्या बढ़ने पर यातायात व्यवस्था चरमरा जाती है। लोगों ने प्रशासन से त्योहारों से पहले विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार करने और जरूरत के अनुसार वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था करने की मांग की है।


समय-समय पर खुलवाया जाम
यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस जवानों को जगह-जगह तैनात किया गया था। त्योहारी सीजन के चलते वाहनों की आवाजाही बढ़ने से बीच-बीच में जाम की स्थिति बनी, जिसे पुलिस ने समय-समय पर खुलवाकर यातायात बहाल किया। सचिन हिरेमठ, एसपी ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed