{"_id":"689211e9f582bf195f015e23","slug":"two-youths-died-tragically-after-being-hit-by-a-vehicle-una-news-c-93-1-una1002-161459-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: वाहन की चपेट में आने से दो युवकों की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: वाहन की चपेट में आने से दो युवकों की दर्दनाक मौत
विज्ञापन
यूपी निवासी बद्दी में करते थे काम
नंगल श्री आंनदपुर साहिब मुख्य मार्ग फिर बना सड़क हादसे का गवाह
संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल (ऊना)। नंगल-श्री आनंदपुर साहिब मुख्य मार्ग पर बीती देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवक बाइक पर सवार होकर श्री आनंदपुर साहिब की ओर जा रहे थे कि भानुपली स्थित अर्बन ढाबे के निकट एक अज्ञात वाहन ने उन्हें बुरी तरह कुचल दिया। हादसे की जानकारी राहगीरों की ओर से सड़क सुरक्षा फोर्स और 108 एंबुलेंस सेवा को दी गई। सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स के जवान मौके पर पहुंचे और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु किया। वहीं, 108 एंबुलेंस सेवा के कर्मचारी नीरज जोशी और उनके सहयोगी ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों मृतकों के शवों को एम्बुलेंस में डालकर सिविल अस्पताल श्री आनंदपुर साहिब की मोर्चरी में रखवाया। जिस वाहन ने युवकों को टक्कर मारी, वह घटनास्थल पर रुकने के बजाय मौके से भाग गया। श्री आनंदपुर साहिब थाना में तैनात जांच अधिकारी एएसआई कुलविंद्र सिंह ने बताया कि मृतकों के मोबाइल फोन से संपर्क कर उनके परिजनों की पहचान की गई। मृतकों की पहचान मुस्लिम पुत्र मुस्तफा हुसैन और रोहताश पुत्र कालू, निवासी बदायूं (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। दोनों युवक हिमाचल प्रदेश के बद्दी में कार्यरत थे और नंगल से वापस बद्दी लौट रहे थे। पुलिस ने प्राथमिक जांच के आधार पर नंगल निवासी विशाल शर्मा के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।