{"_id":"6283e84cf5c74559454f7922","slug":"two-youths-died-in-road-accidents-in-amb-sub-division-una-news-sml4091572163","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब उपमंडल में दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब उपमंडल में दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत
विज्ञापन
ऊना। अंब उपमंडल में सोमवार देर रात हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों हादसे ऊना-धर्मशाला मार्ग पर हुए हैं। पहला हदसा टकारला मोड़ के पास हुआ। इसमें बाइक सवार धंधड़ी गांव के रहने वाले युवक सुरेश की मौत हो गई। वहीं, दूसरा हादसा धुसाड़ा गांव में हुई। इस हादसे में स्कूटी सवार कटोहड़ खुर्द निवासी युवक ने दम तोड़ दिया। दोनों हादसे अज्ञात वाहनों की टक्कर से पेश आए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार टकारला मोड़ के पास ढाबा चलाने वाले गुरनाम सिंह ने पुलिस को बताया कि वह सोमवार देर रात 11:40 बजे अपना ढाबे के पास मौजूद था। इस दौरान धंधड़ी गांव का सुरेश ढाबे पर खाना खाकर बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही वह सड़क पर बाइक लेकर पहुंचा एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। आसपास मौजूद लोगों की मदद से युवक को तुरंत सिविल अस्पताल अंब पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुरनाम सिंह ने कहा कि हादसे के समय करीब पांच वाहन एक साथ सड़क से गुजरे और वह समझ नहीं पाए टक्कर किस वाहन से हुई और न ही वह किसी वाहन का नंबर नोट कर पाए।
वहीं, दूसरी हादसा धुसाड़ा में चौधरी ढाबा के पास हुआ। ढाबा संचालक अशोक कुमार ने बताया कि देर रात करीब 12:40 बजे एक स्कूटी सवार ऊना की ओर जा रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार इनोवा कार चालक ने स्कूटी सवार को पीछे से टक्कर मार दी। उन्होंने तुरंत स्कूटी सवार युवक को सिविल अस्पताल धुसाड़ा पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। स्कूटी सवार की पहचान मनीष कौंडल पुत्र विनोद कुमार निवासी कटौहड़ खुर्द तहसील अंब के तौर पर हुई। अंब पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच शव कब्जे में ले लिया। अंब पुलिस ने दोनों घटनास्थलों की निशानदेही कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, मंगलवार देर शाम तक दोनों शवों के पोस्टमार्टम से जुड़ी प्रकिया जारी थी। जिला पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि दोनों हादसों में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी अज्ञात वाहन चालकों की धरपकड़ के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है।