{"_id":"5773ab594f1c1be92979b063","slug":"two-womens-swallowed-pioson-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो महिलाओं ने खाया जहर, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो महिलाओं ने खाया जहर, गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Wed, 29 Jun 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के गगरेट एवं नंगड़ा गांव में दो महिलाओं ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। दोनों को नाजुक हालत में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार जारी है। पुलिस ने दोनों मामलों के संदर्भ में परिजनों से पूछताछ के बाद आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक गगरेट निवासी एक महिला (50) ने मंगलवार देर शाम अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने पर पीड़िता को परिजनों ने ऊना अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
वहीं, जिला मुख्यालय के निकटवर्ती गांव नंगला की एक विवाहिता (27) ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। जहरीला पदार्थ खाने के कुछ देर के बाद विवाहिता की तबीयत काफी बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजनों से उसे ऊना अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका उपचार जारी है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामलों के संदर्भ में आगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन