फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Two students who went to Thanakalan to get their mobile phones repaired have gone missing.

Una News: मोबाइल की रिपेयर करवाने थानाकलां गए दो विद्यार्थी लापता

Wed, 16 Sep 2026 12:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 16 Sep 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Two students who went to Thanakalan to get their mobile phones repaired have gone missing.
थानाकलां (ऊना)। राजकीय मिडल स्कूल छपरोह में पढ़ने वाले एक छात्र और एक छात्रा के सोमवार को लापता होने से क्षेत्र में चिंता का माहौल है।
विज्ञापन

दोनों बच्चे स्कूल में छुट्टी के बाद मोबाइल रिपेयर करवाने के लिए थानाकलां बाजार जाने की बात कहकर निकले थे लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं पहुंचे। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है।
लापता बच्चों की पहचान अंकुश कुमार पुत्र राम करन पासवान, छठी कक्षा और मोनिका पुत्री विश्वकर्मा पासवान, सातवीं कक्षा के रूप में हुई है। दोनों मूल रूप से बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं और वर्तमान में अपने परिजनों के साथ क्षेत्र में रह रहे हैं।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि दोनों एक ही परिवार के दो भाइयों के बच्चे हैं। परिजनों के अनुसार सोमवार को स्कूल से छुट्टी होने के बाद दोनों मोबाइल रिपेयर करवाने के लिए थाना कलां बाजार गए थे। इसके बाद दोनों घर वापस नहीं लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में एक और महत्वपूर्ण तथ्य सामने आया है। परिजनों के अनुसार घर से करीब 2000 रुपये की नकदी भी गायब है। पुलिस ने थानाकलां बाजार में मोबाइल रिपेयर की दुकानों पर भी जानकारी जुटाई।

दुकानदारों के अनुसार दोनों बच्चे मोबाइल रिपेयर करवाने के लिए वहां नहीं पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने बाजार और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अजय राणा ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच सहित विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और ⁠बच्चों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed