फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   two people swallowed poision, serious

दो युवकों ने खाया जहर, तबीयत बिगड़ी

Wed, 15 Mar 2017 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना Updated Wed, 15 Mar 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
two people swallowed poision, serious
drugs

हरोली पुलिस थाना के तहत ललड़ी और ठाकरां में दो युवकों ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके चलते उनकी तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने पर दोनों युवकों को उपचार के लिए ऊना अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने दोनों मामलों के संदर्भ में छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पहला मामला ललड़ी का है, जहां एक युवक ने मंगलवार देर सायं अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों को पता चलते ही वह उसे ऊना अस्पताल लेकर आए। वहीं, दूसरा मामला ठाकरां में पेश आया, जहां एक 25 साल के युवक ने बुधवार सुबह जहरीला पदार्थ खा लिया। सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि अस्पताल में पीड़ित दोनों युवकों को उपचार दिया गया है। फिलहाल, दोनों की हालत खतरे से बाहर है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामलों के संदर्भ में छानबीन कर रही है। मामलों को लेकर परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed