फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Two miscreants who were passing lewd comments on girl students outside Gagret school were arrested

Una News: गगरेट स्कूल के बाहर छात्राओं पर फब्तियां कसते दो मनचले काबू

Tue, 20 May 2025 06:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 20 May 2025 06:17 AM IST
विज्ञापन
Two miscreants who were passing lewd comments on girl students outside Gagret school were arrested
गगरेट (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गगरेट के बाहर मनचलों द्वारा छात्राओं से कथित छेड़छाड़ करने की स्कूल प्रशासन द्वारा पुलिस को दी गई रिपोर्ट पर कड़ा संज्ञान लिया गया है। पुलिस ने सोमवार को दो मनचलों को काबू किया है। पुलिस ने दोनों मनचलों को पुलिस थाना तलब कर भविष्य में स्कूल के आसपास भी न फटकने की हिदायत दी है। पुलिस थाना प्रभारी ने कहा कि स्कूलों के बाहर पुलिस सादी वर्दी में अब विशेष निगरानी रखेगी और बिना मतलब स्कूल के आसपास तफरी करने वालों को हवालात की सैर करवाई जाएगी। शनिवार को ही राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल गगरेट के प्रधानाचार्य ने गगरेट पुलिस थाना में लिखित शिकायत करते हुए बताया था कि सुबह आठ बजे से लेकर नौ बजे तक और दोपहर बाद तीन बजे बाहरी लड़के बाइक लेकर मंडराने लगते हैं और छात्राओं को बेवजह रोककर परेशान करते हैं। कई छात्राओं द्वारा इसकी शिकायत प्रिंसिपल से की गई। जिस पर उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए इसकी लिखित शिकायत गगरेट पुलिस थाना में दी। सोमवार को ही इसका संज्ञान लेते हुए सादी वर्दी में पुलिस कर्मी स्कूल के बाहर तैनात किए गए। इस दौरान वहां पहुंचे दो युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया और अपने साथ थाने ले गई। एसएचओ सन्नी गुलेरिया ने बताया कि इस तरह की गतिविधियां किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं हैं और अब ऐसे मनचलों से पुलिस सख्ती के साथ निपटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed