फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Two lakh saplings to be planted in the district this year: Agnihotri

जिले में इस वर्ष लगाए जाएंगे दो लाख पौधे : अग्निहोत्री

Sat, 15 Aug 2026 06:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 15 Aug 2026 06:41 AM IST
विज्ञापन
Two lakh saplings to be planted in the district this year: Agnihotri
ऊना। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से आगे बढ़ाते हुए जिला ऊना में वर्ष 2026-27 के दौरान करीब दो लाख पौधे रोपे जाएंगे। उन्होंने कहा कि पौधरोपण के साथ लगाए गए पौधों की देखभाल सुनिश्चित करना भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री शुक्रवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के कुठार बीत में 77वें जिला स्तरीय वन महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर संबोधित कर रहे थे। उन्होंने रुद्राक्ष का पौधा रोपित कर जिला में पौधरोपण अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि पेड़ लगाना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। पौधे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के बेहतर और सुरक्षित भविष्य की नींव तैयार करते हैं।
विज्ञापन

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जिला ऊना में वन विभाग द्वारा वर्ष 2026-27 के दौरान 103 हेक्टेयर नए क्षेत्र में पौधारोपण करने का लक्ष्य रखा गया है। विभिन्न योजनाओं के तहत जिला में करीब दो लाख पौधे रोपे जाएंगे। इनमें नए पौधारोपण के तहत लगभग 12 हजार, राजीव गांधी वन संवर्धन योजना के तहत करीब 17 हजार, पुराने पौधरोपण क्षेत्रों के रखरखाव के तहत लगभग 16 हजार, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत करीब 60 हजार तथा बल्क ड्रग पार्क के लिए प्रतिपूरक वनीकरण के तहत 72 हेक्टेयर क्षेत्र में लगभग 80 हजार पौधे शामिल हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कुठार बीत के संपूर्ण क्षेत्र में हरित आवरण को और बढ़ाने के लिए बल्क ड्रग पार्क परियोजना के अंतर्गत 10 करोड़ रुपये वन विभाग को उपलब्ध करवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed