फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   two injured in bike accident

बाइक से टकराई नीलगाय, दो घायल

Fri, 17 Jun 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/हरोली
ब्यूरो/अमर उजाला/हरोली Updated Fri, 17 Jun 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
two injured in bike accident
Demo pic - फोटो : Demo pic

क्षेत्र के पूबोवाल में नीलगाय की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए 108 रोगी वाहन हरोली की मदद से अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


दोनों युवक पंजाब के कपूरथला से पीरनिगाह माथा टेकने जा रहे थे कि अचानक पूबोवाल में हादसा पेश आया।
जानकारी के मुताबिक कपूरथला निवासी सलीम अख्तर (28) और प्रवेश बाइक पर सवार होकर पीरनिगाह मंदिर की ओर माथा टेकने जा रहे थे कि अचानक पूबोवाल के समीप नीलगाय की चपेट में आ गए। इससे बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों सड़क पर जा गिरे। हादसे में सलीम और प्रवेश को गंभीर चोटें पहुंचीं। घायलों को 108 रोगी वाहन हरोली के कर्मियों प्रदीप और अन्यों की मदद से अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में इनका उपचार जारी है। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed