{"_id":"6abffbe01500d3897609e564","slug":"two-groups-clashed-over-a-farm-path-cross-firs-lodged-una-news-c-93-1-una1002-208111-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: खेत के रास्ते को लेकर दो पक्ष भिड़े, क्रॉस एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: खेत के रास्ते को लेकर दो पक्ष भिड़े, क्रॉस एफआईआर
Sat, 03 Oct 2026 12:15 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sat, 03 Oct 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
ऊना। सदर थाना ऊना के तहत समूर कलां में वीरवार शाम को खेत के रास्ते और जमीन को लेकर दो पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने दोनों शिकायतों के आधार पर क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहले पक्ष में पुलिस के अनुसार हरमेश चंद निवासी समूर कलां ने शिकायत में बताया कि एक अक्तूबर को वह अपनी बेटी पूजा देवी के साथ खेतों की ओर जा रहा था। सूरम सिंह, उसके पिता अमर दास और पत्नी नेहा देवी ने उनका रास्ता रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। शिकायतकर्ता के अनुसार सूरम सिंह ने लोहे की रॉड से उस पर और उसकी बेटी पर हमला किया।
दूसरे पक्ष से सुरम सिंह निवासी समूर कलां ने शिकायत में बताया कि एक अक्तूबर दिन वीरवार शाम करीब चार बजे वह घर के साथ लगते खेत में काम करने जा रहा था। इसी दौरान हरमेश चंद्र, चमन लाल और पूजा देवी समेत कुछ लोग उसका रास्ता रोककर गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि उन्होंने मक्की की फसल उठाकर फेंक दी। रोकने पर डंडों और लोहे की रॉड से हमला किया गया, जबकि कुछ महिलाओं ने पत्थर बरसाए। शिकायतकर्ता के अनुसार रास्ते और जमीन को लेकर विवाद है और उसे रात के समय आने-जाने में भी खतरा बना हुआ है। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए गए हैं और मामले की जांच जारी है।