{"_id":"666af0ca40b5da6f7306ad19","slug":"two-cattle-sheds-burnt-to-ashes-due-to-forest-fire-a-woman-got-injured-while-saving-the-animals-two-buffaloes-also-got-scorched-una-news-c-93-1-una1002-126222-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: जंगल की आग से दो पशुशालाएं राख, पशुओं को बचाते एक महिला आई चपेट में, दो भैंसे भी झुलसीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: जंगल की आग से दो पशुशालाएं राख, पशुओं को बचाते एक महिला आई चपेट में, दो भैंसे भी झुलसीं
Thu, 13 Jun 2024 06:45 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Thu, 13 Jun 2024 06:45 PM IST
विज्ञापन
चौकीमन्यार में हादसा, पीड़ित महिला ऊना अस्पताल में उपचाराधीन, पांच लाख के नुकसान का अनुमान
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा/जोल (ऊना)। उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की चौकीमन्यार पंचायत में जंगल की आग से गांव के विक्रम सिंह पुत्र योगराज, राजेश कुमार पुत्र योगराज की दो पशुशालाओं को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैल गई कि परिवार के सदस्यों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।
दोनों पशुशालाओं में आधा दर्जन के करीब पशु बांधे हुए थे, जिन्हें गांववासियों के सहयोग से बचा लिया गया। वहीं, विक्रम सिंह की पशुशाला में बंधी दो भैंसे अंदर ही फंस गईं। तभी विक्रम सिंह की पत्नी प्रवीण कुमारी हिम्मत करके पशुशाला में घुस गईं और दोनों भैंसों को जिंदा बाहर निकाल लाई। हालांकि, तब तक दोनों भैंसों में एक 50 प्रतिशत और दूसरी 70 प्रतिशत तक झुलस चुकी थीं। वहीं, प्रवीण कुमारी भी इस हादसे में काफी झुलस गई हैं, जिनका उपचार क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में चल रहा है।
इस संबंधी चौकीमन्यार के प्रधान संजय कुमार, उपप्रधान जीवन बाली, पूर्व बीडीसी सदस्य दिल मोहम्म्द सहित अन्य लोगों ने प्रशासन व सरकार से पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
प्रशासन ने दी दस हजार की फौरी राहत
उधर, एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल ने बताया कि हलके के पटवारी और कानूनगो को मौके का आंकलन करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। पीड़ित परिवार के सदस्यों को दस हजार की फौरी राहत राशि मुहैया करवा दी गई है। वहीं, मौके पर पुलिस चौकी जोल के प्रभारी रूप सिंह पहुंचे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी करवाई शुरू कर दी है।