{"_id":"668004f9611589423b09a02d","slug":"two-buckets-of-engine-oil-stolen-from-the-front-of-the-shop-una-news-c-93-1-ssml1048-127278-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: दुकान के आगे से इंजन ऑयल की दो बाल्टियां चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: दुकान के आगे से इंजन ऑयल की दो बाल्टियां चोरी
Sun, 30 Jun 2024 06:23 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sun, 30 Jun 2024 06:23 AM IST
विज्ञापन
नंगल में बाईक चोरी कर जाते हुए युवक।संवाद
मोटरसाइकिल सवार नकाबपोश आरोपी सीसीटीवी में कैद
नंगल (ऊना)। नंगल में नशेड़ियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि दुकानों के आगे रखा सामान दिन के उजाले में ही उड़ा ले जाते हैं। दुकान में बैठे दुकानदार को इसकी कानों कान खबर भी नहीं होती। इस तरह की वारदात लगभग प्रतिदिन हो रही है। ताजा मामला सामने आया है नंगल के रेलवे रोड से, जहां भाजपा के पूर्व नंगल मंडल अध्यक्ष कुलभूषण पुरी की दुकान के बाहर रखी इंजन ऑयल की दो बाल्टियां एक मोटरसाइकिल पर सवार नकाबपोश चुरा ले गए, जिनकी तस्वीरें भी सीसीटीवी कैमरों में कैद हो चुकी हैं। दुकान के मालिक कुलभूषण पुरी ने कहा कि पहली बाल्टी की चोरी लगभग 12:30 बजे और दूसरी बाल्टी को चोरी बाद दोपहर की गई। कुलभूषण पुरी ने कहा कि यह सब नशेड़ियों का काम है। नशेड़ी इसलिए सक्रिय हैं, क्योंकि नंगल में पुलिस कर्मचारियों की संख्या बहुत कम है। इस वारदात की शिकायत कुलभूषण पूरी ने पुलिस के पास दर्ज नहीं करवाई है। संवाद