{"_id":"67fe53b1c89002ae5108b186","slug":"two-brothers-fight-over-land-dispute-in-haroli-case-registered-una-news-c-93-1-ssml1048-151362-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: हरोली में जमीन विवाद में दो भाइयों में मारपीट, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: हरोली में जमीन विवाद में दो भाइयों में मारपीट, केस दर्ज
विज्ञापन
बाथरूम निर्माण को लेकर दो परिवारों में हुआ झगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। हरोली क्षेत्र में जमीन विवाद के चलते दो सगे भाइयों में मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज किया गया है। दोनों पक्षों के पांच लोगों के खिलाफ क्रॉस केस दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार एक पक्ष से जगतार सिंह निवासी हरोली ने शिकायत में पुलिस को बताया कि सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे जब वह अपने घर पहुंचा तो देखा कि उसका भाई केवल सिंह ने बाथरूम बनाने का काम लगा रखा है। जिस जगह पर बाथरूम बनाया जा रहा, वह उसके मकान के साथ दरवाजे के सामने है। उस जमीन पर विवाद है और अदालत से स्टे लगाया हुआ है। लेकिन, उसके भाई ने प्लंबर को कार्य पर लगाया हुआ था। जब उसके काम रोकने के लिए कहा तो केवल सिंह और उसकी पत्नी ने उसे रोक लिया तथा गाली गलौज व मारने की धमकी दी। कहा कि आरोपियों से लड़ाई झगड़ा के दौरान उसके दांत में चोट लग गई। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसकी पत्नी के कपड़े भी फाड़ दिए। दूसरे पक्ष से नरेंद्र कौर पत्नी केवल सिंह ने पुलिस को बताया कि उन्होंने मकान के साथ बाथरूम बनाने का काम लगा रखा है। जब वे बाथरूम का काम कर रहे थे तो जगतार सिंह, उसकी पत्नी और बेटा तीनों काम करने से रोकने लगे। इन तीनों ने हमें रोककर लड़ाई-झगड़ा, गाली गलौज करना शुरू कर दिया। जगतार सिंह तथा उसकी पत्नी ने धक्का-मुक्की करनी शुरू कर दी। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि आरोपियों में किसी ने गुस्से में आ कर वहां पड़ी ईंट उसके सिर पर मार दी। कहा कि लड़ाई झगड़े में उसकी बाजू को दांत से काट दिया गया। इसके बाद उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल हरोली लाया गया। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है। दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ क्रॉस केस दर्ज किया गया है।