फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Two bikes collided with container, one youth died

Una News: कंटेनर से टकराईं दो बाइक, एक युवक की मौत

Fri, 07 Jun 2024 05:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 07 Jun 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
Two bikes collided with container, one youth died
हादसे में घायल दो युवक पीजीआई रेफर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

अंब (ऊना)। थाना अंब के तहत गांव चुरूडू में सड़क किनारे खड़े कंटेनर से दो अलग-अलग बाइक टकरा गई। हादसे में एक बाइक पर सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक युवक की पहचान मनोहर चौहान पुत्र बलदेव सिंह निवासी बडूही के रूप में हुई है, जबकि घायलों की पहचान मनु पुत्र चंदू विणू और नीरज कुमार पुत्र रमझू निवासी बिहार के रूप में हुई है।

घायलों को गंभीर हालत में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। वहीं, पुलिस ने मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक बुधवार रात्रि चुरूडू में सड़क किनारे एक कंटेनर खड़ा था। इसी दौरान दो अलग-अलग बाइक कंटेनर से टकरा गईं। हादसे में एक बाइक पर सवार मनोहर चौहान निवासी बडूही की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार बिहार के मनु और नीरज कुमार घायल हो गए। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया, जहां से दोनों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। वहीं, सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। डीएसपी अंब वसूधा सुद ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। वहीं, मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed