फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Two bikes collide in Kalruhi, a person from Punjab dies, one injured

Una News: कलरूही में दो बाइकों की टक्कर, पंजाब के व्यक्ति की मौत, एक घायल

Tue, 22 Jul 2025 07:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 07:41 PM IST
विज्ञापन
Two bikes collide in Kalruhi, a person from Punjab dies, one injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अंब (ऊना)। अंब-मुबारिकपुर मार्ग पर मंगलवार सुबह कलरूही में दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान वीरनाथ (30) पुत्र चमनलाल, निवासी होशियारपुर (पंजाब) के रूप में हुई है। घायल व्यक्ति सलीम मोहम्मद, निवासी होशियारपुर (पंजाब), फिलहाल सिविल अस्पताल अंब में उपचाराधीन है। पुलिस थाना अंब से प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा मंगलवार दोपहर बाद करीब 4 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि वीरनाथ पीर निगाहा की ओर जा रहा था, तभी मुबारिकपुर से आ रही एक बाइक से उसकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर में दोनों सवारों को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सिविल अस्पताल अंब पहुंचाया गया, जहां वीरनाथ ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। एसडीपीओ अंब डॉ. वसुधा सूद ने पुष्टि की कि पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed