फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Two accused in Ashu Puri murder case remain critical even after a month and a half

Una News: आशु पुरी हत्या के दो आरोपियों की हालत डेढ़ माह बाद भी गंभीर

Sat, 27 Dec 2025 07:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 07:33 PM IST
विज्ञापन
Two accused in Ashu Puri murder case remain critical even after a month and a half
पुरजिंद्र और परमिंद्र अभी भी बयान देने की हालत में नहीं
विज्ञापन

पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा उपचार


संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। बहुचर्चित आशु पुरी हत्या मामले में तेजधार हथियारों से गंभीर रूप से घायल पुरजिंद्र उर्फ पिंदु (गांव उदयपुर) और परमिंद्र (सनोली) की स्थिति पीजीआई में गंभीर बनी हुई है। घटना को डेढ़ महीना हो चुका है और दोनों अभी पुलिस बयान देने की स्थिति में नहीं हैं। बताया गया है कि पुरजिंद्र अभी भी होश में नहीं हैं, जबकि परमिंद्र की दोनों आंखों और मुंह पर गंभीर चोटें आई हैं। उसके पूरे जबड़े पर सर्जरी और टांके लगाए गए हैं। डॉक्टर आंखों की रोशनी और बोलने की क्षमता को लेकर अभी कोई दावा नहीं कर रहे हैं। इस बीच, वारदात के मामले में पुलिस की गिरफ्त से दूर बहडाला निवासी एक आरोपी को हाईकोर्ट ने 31 दिसंबर तक अंतरिम जमानत दी है। आरोपी ने अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की थी।
मामले में कुल 10 लोग आरोपी हैं। हत्या के आरोप में दो लोग गिरफ्तार हैं और हत्या के प्रयास के आरोप में तीन युवक हिरासत में हैं।
जानकारी के अनुसार 19 नवंबर को लाल सिंगी में आशु पुरी (संतोषगढ़ निवासी) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद उसके साथियों ने गोली चलाने वाले पक्ष के लोगों पर तेजधार हथियारों से हमला किया। इस हमले में पुरविंद्र और उसके साथी पुरजिंद्र गंभीर रूप से घायल हुए। पुलिस ने आशु पुरी और उसके छह साथियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल एसआईटी गठित की गई। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने कहा कि कुछ और गिरफ्तारियां संभव हैं और पीजीआई में उपचाराधीन आरोपियों के स्वास्थ्य में सुधार के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed