फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Two accused arrested from Uttar Pradesh in Dhusada drug case

Una News: धुसाड़ा दवा मामले में उत्तर प्रदेश से दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 24 Feb 2026 12:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 24 Feb 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested from Uttar Pradesh in Dhusada drug case
अंब(ऊना)। धुसाड़ा में भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयों की बरामदगी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस मामले में पहले से न्यायिक हिरासत में चल रहे मुख्य आरोपी से पूछताछ के दौरान हुए खुलासों के आधार पर पुलिस ने अब उत्तर प्रदेश से दो और सह-आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच के दायरे में आए इन दोनों आरोपियों को उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के सदीकपुर पर्सनी से शनिवार रात को काबू किया गया। पकड़े गए आरोपियों को सोमवार को अंब अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 27 फरवरी तक पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। गौरतलब है कि यह पूरा मामला 10 फरवरी को शुरू हुआ था, जब पुलिस टीम ने धुसाड़ा क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान एक कार से भारी मात्रा में नशीली दवाइयां बरामद की थीं। कार की तलाशी लेने पर 31,800 ट्रामाडोल टैबलेट और 3,735 अल्प्राजोलाम टैबलेट मिली थीं, जो एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रतिबंधित हैं। इसके साथ ही 8,000 प्रेगाबालिन व मिथाइलकोबालामिन कैप्सूल भी कब्जे में लिए गए थे। मामले का मुख्य आरोपी पहले ही पुलिस रिमांड पूरा होने के बाद अदालत के आदेश पर जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन


रिमांड के दौरान हुई पूछताछ में मुख्य आरोपी ने खुलासा किया था कि वह इन दवाइयों की खेप उत्तर प्रदेश से कूरियर और पार्सल के माध्यम से मंगवाता था। जांच में यह भी सामने आया था कि वह पार्सल पर असली नाम और मोबाइल नंबर लिखकर फर्जी पतों का इस्तेमाल करता था। पुलिस अब इन नए गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed