फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Two accused arrested for snatching earrings from an elderly woman in Diyoli.

Una News: दियोली में बुजुर्ग महिला से बालियां छीनने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 11 Oct 2026 01:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 11 Oct 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for snatching earrings from an elderly woman in Diyoli.
गगरेट (ऊना)। दियोली में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला के कानों से सोने की बालियां छीनकर भागे दो आरोपियों को गगरेट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल की गई बिना नंबर प्लेट की स्कूटी भी पुलिस ने जब्त कर ली है।
विज्ञापन

पुलिस अब मामले में छीनी गई सोने की बालियों सहित अन्य केस प्रॉपर्टी की बरामदगी में जुटी है। पुलिस के अनुसार, सात अक्तूबर 2026 की दोपहर दियोली में दो व्यक्ति बिना नंबर प्लेट की स्कूटी पर सवार होकर पहुंचे और एक बुजुर्ग महिला के कानों से सोने की बालियां छीनकर भाग गए।
विज्ञापन

मामले में थाना गगरेट में एफआईआर संख्या 106/26 के तहत केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने तकनीकी सहायता, निगरानी और गुप्त सूचनाओं के आधार पर जांच को आगे बढ़ाते हुए दोनों आरोपियों की पहचान की और 10 अक्तूबर को उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिव कुमार (30) निवासी बरनाली, डाकघर घमरूर, तहसील जसवां, जिला कांगड़ा और अनुराग चौधरी उर्फ भोंगा (25) निवासी वार्ड नंबर दो, गांव रिहाड़ी कुठेड़ा, तहसील जसवां कोटला, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।

अनुराग चौधरी वर्तमान में गांव भंभू थार, तहसील तलवाड़ा, जिला होशियारपुर (पंजाब) में रह रहा था। डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed