फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   two aanganbadi center with whole facility

ऊना में बनेंगे दो मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र

Mon, 30 Nov 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Mon, 30 Nov 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
two aanganbadi center with whole facility
जिले में दो मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र बनाए जाएंगे। इनमें बच्चों को बैठने के साथ सीखने की बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। आंगनबाड़ुी भवन को भी आकर्षक बनाया जाएगा।
विज्ञापन


यह जानकारी उपायुक्त अभिषेक जैन ने दी। वह सोमवार को आईसीडीएस की जिला स्तरीय निगरानी एवं समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को निजी घरों में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों को चिन्हित करने के आदेश दिए। कहा कि इनके लिए भूमि का चयन किया जाए।
विज्ञापन


जमीन विभाग के नाम हस्तांतरित करने के लिए जल्द कार्रवाई अमल में लाई जाए। विभागीय आंकड़ों के अनुसार विभिन्न विकास खंडों में शिशु मृत्यु दर (आईएमआर) के मामले सामने आने पर उन्होंने संबंधित जिम्मेदार विभागों के अधिकारियों को इस बारे विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि शिशु मृत्यु दर के मामले सामने आना एक गंभीर मामला है, इसके लिए आंगनबाड़ी एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की जवाबदेही तय होगी। आईएमआर को लेकर संबंधित विभागों की प्रस्तुत की जाने वाली रिपोर्ट के आधार पर कारणों की समीक्षा को लेकर एडीएम की अध्यक्षता में एक कमेटी भी गठित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



58 आंगनबाड़ी भवन निर्माण को मिली स्वीकृति
डीसी ने बताया कि जिला में सरकार ने 58 आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण कार्य को स्वीकृति प्रदान की है। इसमेें से 30 का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है जबकि 25 अन्य निर्माणाधीन है। उन्होंने बताया कि जिला में किशोरी शक्ति योजना के अंतर्गत जुलाई-सितंबर, 2015 तक कुल 11 शिविर लगाए गए जिसमें लगभग 674 किशोरियों ने भाग लिया।



बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी आईसीडीएस रंजीत सिंह, उपनिदेशक एवं पीओ डीआरडीए राजेंद्र गौतम, जिला पंचायत अधिकारी रमन कुमार शर्मा, उप निदेशक बागवानी डॉ. एमएस राणा, उपनिदेशक उच्च शिक्षा विपन शर्मा, उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा एचआर गुलेरिया, बीडीओ हेम चंद शर्मा, जगदीश भभौरिया, राज कुमार कंवर, सुदर्शन सिंह, डॉ. जयवंती ठाकुर, प्रधानाचार्य डाइट कमलदीप सिंह, सीडीपीओ रूपेश तोमर, किशोर सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed