{"_id":"6acd304bf404bb3302049156","slug":"two-20-mva-substations-to-be-built-at-the-bulk-drug-park-8000-square-meters-of-land-identified-una-news-c-93-1-una1025-209417-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बल्क ड्रग पार्क में बनेंगे 20 एमवीए के दो सबस्टेशन, आठ हजार वर्ग मीटर भूमि चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बल्क ड्रग पार्क में बनेंगे 20 एमवीए के दो सबस्टेशन, आठ हजार वर्ग मीटर भूमि चिह्नित
Tue, 13 Oct 2026 12:38 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 13 Oct 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
ऊना। बल्क ड्रग पार्क में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 20 एमवीए क्षमता के दो सबस्टेशन स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए पार्क परिसर में उपयुक्त भूमि के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उद्योग विभाग की टीम मंगलवार को चयनित भूमि विद्युत बोर्ड को सौंपेगी। इसके बाद सबस्टेशनों के निर्माण की आगामी प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
दोनों सबस्टेशनों के निर्माण के लिए करीब आठ हजार वर्ग मीटर भूमि की आवश्यकता है। उद्योग विभाग की टीम परिसर में इसके लिए उपयुक्त स्थान चिह्नित करने में जुटी है। भूमि चयन के बाद इसे विद्युत बोर्ड के सुपुर्द किया जाएगा ताकि परियोजना की अगली औपचारिकताएं पूरी की जा सकें।
विद्युत बोर्ड की ओर से भूमि का कब्जा मिलने के बाद दोनों सब स्टेशनों की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जाएगी। इसमें निर्माण से संबंधित तकनीकी पहलुओं और अन्य जरूरी प्रावधानों को शामिल किया जाएगा। डीपीआर तैयार होने के बाद परियोजना को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। बल्क ड्रग पार्क में दो सब स्टेशनों की स्थापना से औद्योगिक इकाइयों को बिजली आपूर्ति के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचा विकसित करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
पहले 20 एमवीए के सबस्टेशन को टेंडर जल्द
बल्क ड्रग पार्क में 20 एमवीए के छह सबस्टेशन प्रस्तावित हैं। इसमें से 28.50 करोड़ रुपये की लागत से 20 एमवीए क्षमता के पहला सब स्टेशन को स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बिजली आपूर्ति के लिए गुरपलाह से पोलियां तक 25 किलोमीटर लंबी विद्युत लाइन बिछाई जाएगी। दोनों कार्यों के तकनीकी टेंडर खुल चुके हैं और विभागीय स्तर पर इनका आकलन किया जा रहा है। विद्युत बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार, एक महीने के भीतर निर्माण कार्य शुरू करने की तैयारी है। सब स्टेशन के लिए 4,000 वर्ग मीटर भूमि चयनित की गई है।
बल्क ड्रग पार्क परिसर में 20 एमवीए क्षमता के दो ओर सबस्टेशन बनाने को लेकर आठ हजार वर्ग मीटर भूमि चयनित कर उद्योग विभाग विद्युत बोर्ड को हैंडओवर करेगा। इसके बाद बोर्ड सबस्टेशनों की डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया शुरू करेगा।
-राहुल पुरी, अधिशासी अभियंता, विद्युत बोर्ड मंडल हरोली