फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Truck loaded with pulses overturns, driver suffers minor injuries

Una News: दालों से भरा ट्रक पलटा, चालक को आई मामूली चोटें

Tue, 20 Aug 2024 03:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 20 Aug 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
Truck loaded with pulses overturns, driver suffers minor injuries
बंगाणा के नलवाड़ी के पास सोमवार सुबह एक दालों से भरा ट्रक पलटा
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के नलवाड़ी के पास सोमवार सुबह एक दालों से भरा ट्रक अचानक ब्रेक फेल हो जाने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक दिल्ली से नागरिक आपूर्ति की खाद्य सामग्री लेकर बंगाणा आ रहा था। अगर चालक समय पर गाड़ी को ढांक की तरफ न मोड़ता तो ट्रक आगे गहरी खाई में गिर सकता था। जानकारी के अनुसार हादसा ऊना-हमीरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर थानाकलां और डुमखर के मध्य नलवाड़ी के नजदीक हुआ। हादसे में ट्रक के चालक दीपक सिंह को हल्की चोटें आई हैं। पुलिस थाना प्रभारी अनिल उपाध्याय का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खाद्य आपूर्ति विभाग बंगाणा के निदेशक विजय कुमार का कहना है कि सभी दालों व अन्य खाद्य सामग्री को सुरक्षित दूसरे ट्रकों में लोड करके उपयुक्त स्थान पर सुरक्षित पहुंचा दिया है। ड्राइवर का भी प्राथमिक उपचार करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed