{"_id":"6a1c7b6b2ab6d861c000acbf","slug":"triple-it-students-got-jobs-in-renowned-companies-una-news-c-93-1-una1002-193512-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: ट्रिपल आईटी के विद्यार्थियों काे नामी कंपनियों में मिली नाैकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: ट्रिपल आईटी के विद्यार्थियों काे नामी कंपनियों में मिली नाैकरी
Mon, 01 Jun 2026 11:47 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Mon, 01 Jun 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
ऊना। ट्रिपल आईटी ऊना के एमटेक (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग) के पहले स्नातक बैच के विद्यार्थियों काे प्रतिष्ठित कंपनियों और अनुसंधान संस्थानों में नाैकरी मिली है। चयनित छात्रों में शिवानी प्रजापति को इंफोसिस में डाटा एनालिस्ट और इंटेलीपाट में टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट के पदों के लिए ऑफर प्राप्त हुए।
अनुप्रिया शर्मा और शिवांगी ठाकुर का चयन डेलॉइट में टेक्निकल एनालिस्ट के रूप में हुआ। साइमा फिरदौश और आदर्श खत्री का चयन एनएक्सटवेव में सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंस्ट्रक्टर के पद पर हुआ। आदित्य राणा और हितेश कुमार को इंटेलीपाट में टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट के रूप में नियुक्ति मिली।
सक्षम शर्मा का चयन पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआईएमईआर), चंडीगढ़ में प्रोजेक्ट रिसर्च साइंटिस्ट के पद पर हुआ। आईआईआईटी ऊना के निदेशक प्रो. मनीष गौर ने कहा कि हमारे पहले एमटेक बैच की सफलता संस्थान के मजबूत शैक्षणिक वातावरण और शोध-उन्मुख शिक्षा का परिणाम है।