फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Triple IT Awadh CPS Lab started, research and innovation will get strength

Una News: ट्रिपल आईटी शुरू हुई अवध सीपीएस लैब, अनुसंधान और नवाचार को मिलेगी मजबूती

Tue, 14 Jan 2025 06:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 14 Jan 2025 06:08 AM IST
विज्ञापन
Triple IT Awadh CPS Lab started, research and innovation will get strength
विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के राष्ट्रीय बहुविषयक साइबर-फिजिकल सिस्टम्स मिशन के तहत किया शुभारंभ
विज्ञापन

लैब में ट्रेन द ट्रेनर्स और ट्रेन द स्टूडेंट्स जैसे प्रशिक्षण कार्यक्रम भी शामिल

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। रोपड़ में स्थित आई हब अवध ने ट्रिपल आईटी ऊना के साथ मिलकर अवध साइबर-फिजिकल सिस्टम्स (सीपीएस) लैब का उद्घाटन किया। यह पहल भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के तहत राष्ट्रीय बहुविषयक साइबर-फिजिकल सिस्टम्स मिशन के तहत शुरू की गई है। इसका उद्देश्य सीपीएस के क्षेत्र में शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार को मजबूत करना है।
जानकारी के अनुसार अवध सीपीएस लैब को शिक्षा, अनुसंधान, प्रोटोटाइपिंग, परीक्षण और प्रशिक्षण के लिए एक मंच के रूप में स्थापित किया गया है। यह लैब आईओटी किट्स (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रोपड़ की ओर से विकसित), पीसीबी प्रोटोटाइपिंग के लिए वोल्टेरा वी-वन, टेराफैक टेक्नोलॉजीज की ओर से एआई और एमएल वर्क स्टेशन और विभिन्न पर्यावरणीय सेंसर जैसे उन्नत संसाधनों से सुसज्जित है। यह विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं, शिक्षकों और स्टार्टअप्स को साइबर-फिजिकल सिस्टम्स प्रौद्योगिकी पर काम करने और उन्हें वास्तविक जीवन में लागू करने के लिए प्रोत्साहित करती है।
विज्ञापन

लैब में ट्रेन द ट्रेनर्स और ट्रेन द स्टूडेंट्स जैसे प्रशिक्षण कार्यक्रम भी शामिल हैं, जो साइबर-फिजिकल सिस्टम्स में सैद्धांतिक ज्ञान और व्यावहारिक कौशल प्रदान करने के लिए डिजाइन किए गए हैं। यह लैब शैक्षणिक पाठ्यक्रम में सीपीएस को शामिल कर तकनीकी विशेषज्ञों और नवप्रवर्तकों की नई पीढ़ी के लिए एक मजबूत नींव बनाने का लक्ष्य रखती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवध सीपीएस लैब का प्रबंधन भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, ऊना के सहायक प्रोफेसर डॉ. नमन गर्ग और डॉ. मृत्युंजय सिंह की ओर से किया जाएगा। संस्थान के निदेशक प्रो. मनीष गौर ने कहा कि आईआईटी रोपड़ और ट्रिपल आईटी ऊना के बीच यह सहयोग भारत में साइबर-फिजिकल सिस्टम्स शिक्षा और अनुसंधान को बढ़ावा देने में एक महत्वपूर्ण कदम है। लैब विद्यार्थियों और शोधकर्ताओं को सशक्त बनाकर नवाचार को प्रेरित करेगी और क्षेत्रीय और राष्ट्रीय चुनौतियों का समाधान करेगी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रोपड़ के निदेशक प्रो. राजीव अहूजा उपस्थित रहे। अन्य गणमान्य व्यक्तियों में डॉ. पुष्पेंद्र सिंह (डीन आरएंडडी, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रोपड़ और परियोजना निदेशक, अवध), लगविष कुमार (रजिस्ट्रार, भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, ऊना), प्रो. सुदर्शन अयंगर (हेड, कंप्यूटर साइंस, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रोपड़), डॉ. राधिका त्रिखा (सीईओ अवध) और डॉ. मुकेश केस्टवाल (सीआईओ, अवध) शामिल रहे।

कृषि समस्याओं को हल करना उद्देश्य
लैब का मुख्य उद्देश्य हिमालयी क्षेत्र की कृषि समस्याओं को हल करना है। आईओटी किट्स और उन्नत सेंसर का उपयोग कर मिट्टी की नमी, तापमान और फसलों की स्थिति की निगरानी की जाती है। यह डेटा-आधारित दृष्टिकोण सटीक खेती को बढ़ावा देता है। उत्पादकता में सुधार करता है और स्थायी, स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप तकनीकी विकास को प्रोत्साहित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed