फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Tribute paid to former Prime Minister Rajiv Gandhi in Amb School

Una News: अंब स्कूल में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि

Wed, 21 May 2025 08:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 08:25 PM IST
विज्ञापन
Tribute paid to former Prime Minister Rajiv Gandhi in Amb School
अंब(ऊना)। चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने बुधवार को छात्रों के साथ अंब स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित रहे। विधायक बबलू ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि राजीव गांधी ने देश को 21वीं सदी की दिशा में अग्रसर करने की नींव रखी। उन्होंने सूचना प्रौद्योगिकी और कंप्यूटर क्रांति की शुरुआत कर भारत को डिजिटल युग की ओर बढ़ाया। राजीव गांधी ने पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त कर गांवों तक लोकतंत्र पहुंचाया और युवाओं को 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार देकर राजनीतिक भागीदारी को मजबूत किया। इस मौके पर डाॅ. रविंद्र शर्मा, ओबीसी कल्याण बोर्ड के पूर्व सदस्य नरेश बरोटिया, प्रदेश यूथ कांग्रेस के महासचिव राघव ठाकुर, चिंतपूर्णी विधानसभा यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अमन ठाकुर, पूर्व उपप्रधान राजकुमार गौतम, पूर्व प्रधान अंब धर्मेंद्र कुमार बिल्ला, पार्षद रितेश शर्मा, तनुज ठाकुर, राजेश कुमार के अलावा अंब स्कूल के प्रधानाचार्य विनोद बन्याल सहित समस्त स्कूल का स्टाफ उपस्थित रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed