फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Trials for players will be held on 7th and 8th at Indira Stadium, Una

Una News: 7 और 8 को इंदिरा स्टेडियम ऊना में होंगे खिलाड़ियों के ट्रायल

Mon, 30 Jun 2025 04:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 04:30 PM IST
विज्ञापन
Trials for players will be held on 7th and 8th at Indira Stadium, Una
हॉकी, जूडो, वाॅलीबाल और कुश्ती के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। युवा सेवा एवं खेल विभाग हिमाचल प्रदेश के खेल छात्रावास ऊना में सत्र 2025-26 में प्रवेश के लिए हॉकी, जूडो, वाॅलीबाल और कुश्ती में 13 से 19 वर्ष आयु वर्ग के लड़कों के लिए ट्रायल होंगे। युवा सेवा एवं खेल विभाग के निदेशक विवेक भाटिया ने बताया कि हॉकी और जूडो स्पर्धा के लिए ट्रायल 7 जुलाई और वाॅलीबाल तथा कुश्ती के लिए 8 जुलाई को इंदिरा स्टेडियम ऊना में सुबह 10 बजे ट्रायल होंगे। ट्रायल में भाग लेने के लिए 13 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी की लंबाई 158 सेंटीमीटर और वजन 43 किलोग्राम, 14 वर्षीय खिलाड़ी की लंबाई 164 सेंटीमीटर और वजन 49 किलोग्राम तथा 15 वर्षीय खिलाड़ी की लंबाई 165 सेंटीमीटर और वजन 50 किलोग्राम होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि संबंधित खेलों में राज्य, राष्ट्रीय सब जूनियर, जूनियर व स्कूली स्तर के पदक विजेता खिलाड़ी न्यूनतम शारीरिक मापदंड न पूरे करने पर भी चयन प्रक्रिया में प्रविष्टि के लिए पात्र होंगे। प्रवेश के लिए वरीयता 13 से 15 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों को दी जाएगी। चयनित किए गए खिलाड़ियों को मुफ्त आवास, भोजन, चिकित्सा, बीमा, खेल किट, खेल सामान व आधुनिक ढंग से प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। वे अपनी पढ़ाई किसी भी स्थानीय स्कूल या कॉलेज से जारी रख सकते हैं। स्कूली खेल, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रर्दशन तथा उदीयमान खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी जाएगी। संबंधित आयु वर्ग के खिलाड़ी अपने शैक्षणिक, आयु प्रमाण पत्र एवं खेल उपलब्धियों के मूल प्रमाण पत्रों का एक सेट सत्यापित फोटोकॉपी और दो पासपोर्ट फोटो सहित ट्रायल में भाग ले सकते हैं। इसके साथ ही ट्रायल में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को कोई भी टीए/डीए नहीं दिया जाएगा। विवेक भाटिया ने प्रदेश के सभी जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि प्रस्तावित खेल छात्रावास ऊना में सत्र 2025-26 के प्रवेश के लिए ट्रायल की सूचना का अपने-अपने जिला में व्यापक प्रचार-प्रसार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed