फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Tree fell on the road near Kotla Khurd, traffic disrupted for hours

Una News: कोटला खुर्द के पास सड़क पर गिरा पेड़, घंटों बाधित रहा यातायात

Sun, 07 Jul 2024 01:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 07 Jul 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
Tree fell on the road near Kotla Khurd, traffic disrupted for hours
टक्का रोड कोटला खुर्द गांव के पास सड़क में गिरा पेड़।संवाद
ऊना। नजदीकी गांव कोटला खुर्द के पास शनिवार सुबह एक सूखा पेड़ सड़क पर आ गिरा। गनीमत रही कि पेड़ गिरने के दौरान कोई सड़क पर गुजर नहीं रहा था। अन्यथा पेड़ गिरने पर उसकी जान सकते में आ जाती। पेड़ गिरने के बाद सड़क से होकर विभिन्न गांवों से ऊना की तरफ आने वाले वाहन चालक परेशान रहे।
विज्ञापन

घंटों तक मार्ग पर पेड़ हटाने को लेकर स्थानीय ग्रामीण सक्रिय दिखे। कोई भी विभागीय कर्मी इस पेड़ को देखने के लिए नहीं आया। पेड़ गिरने पर मौके पर फंसे एक दर्जन के करीब वाहन चालक यहां कोटला से ऊना की ओर आने के लिए वाया झलेड़ा की ओर से आवागमन करने को मजबूर हुए, तो ऐसे ही हालात ऊना की ओर से जाने वाले चालकों का भी दिखा। हालांकि स्थानीय लोगों ने सक्रियता दिखाते हुए पेड़ की कुछ टहनियों को अपने स्तर पर वहां से हटाया। इससे मार्ग पर कार व बाइक क्राॅस करने जितनी जगह बनी। यहां से आवागमन करने वाले लोगों में एनसी लाल, सतीश कुमार, सुनील कुमार आदि ने बताया कि सड़क मार्ग काफी देर तक पेड़ गिरने से अवरुद्ध रहा। इस कारण लोगों को आवागमन के लिए परेशानियां झेलनी पड़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed