{"_id":"62ab59e57df4fb6fc84d184b","slug":"tree-fell-on-the-house-the-family-narrowly-survived-una-news-sml4123191148","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान पर गिरा पेड़, बाल बाल बचा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान पर गिरा पेड़, बाल बाल बचा परिवार
विज्ञापन
हरोली क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत कुंगड़त वार्ड पांच में मकान पर गिरा सफेदे का पेड़। संवाद
- फोटो : Una
संवाद न्यूज एजेंसी
टाहलीवाल (ऊना)। हरोली क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत कुंगड़त के वार्ड पांच में बुधवार रात आए तूफान के कारण मकान पर सफेदे का पेड़ गिर गया। इस घटना में परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना मिलने पर पंचायत प्रधान, स्थानीय पटवारी ने मौका का जायजा ले रिपोर्ट तैयार कर संबंधित विभाग को भेज दी है।
जानकारी के अनुसार बुधवार रात को तेज आंधी आने के कारण कुंगड़त निवासी गुरदीप चंद पुत्र गुलजारी राम के मकान पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुंगड़त के प्रांगण में लगा सफेदे का पेड़ गिर गया। इससे मकान को काफी नुकसान हुआ है। गुरदीप चंद ने बताया कि इसकी सूचना उसने ग्राम पंचायत प्रधान प्रवीन कुमार जोशी की दी है। कहा कि इस घटना के बाद उनका परिवार हर समय डर के साये में जी रहा है।
उन्होंने बताया कि 2015 से इन सफेदों के पेड़ों के बारे में स्कूल प्रबंधन, ग्राम पंचायत कुंगड़त को बताया गया था, लेकिन किसी ने भी इस मामले में संज्ञान नहीं लिया। अभी भी बहुत से पेड़ मकान के साथ हैं, जिनसे कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। उन्होंने प्रशासन से अन्य पेड़ों को कटवाने और आर्थिक सहायता करने की मांग की है। इस मौके पर पंचयात प्रधान प्रवीन कुमार जोशी, वन विभाग कर्मचारी सुरजीत सिंह, पटवारी मनजोत सिंह, वरिंदर भट्टी, गोपाल व अन्य सदस्य मौजूद रहे।