{"_id":"6a2d6281289b41566f0b157e","slug":"treatment-of-injured-deer-una-news-c-93-1-una1002-195056-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: घायल बारहसिंगा का किया उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: घायल बारहसिंगा का किया उपचार
Sun, 14 Jun 2026 07:30 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sun, 14 Jun 2026 07:30 AM IST
विज्ञापन
नंगल। बेजुबान जंगली जानवरों की सेवा में हमेशा अग्रणी रहने वाली समाजसेवी संस्था सर्वसेवा सोसायटी ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश करते हुए गंभीर रूप से घायल बारहसिंगा का जीवन बचाया। संस्था की टीम ने कुत्तों के हमले में घायल हुए जंगली जानवर को सुरक्षित पकड़कर उसका उपचार शुरू कर दिया है।
जानकारी के अनुसार गंभीरपुर नहर के किनारे कुत्तों ने एक बारहसिंगा पर हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। हमले के बाद घायल जानवर दर्द से तड़प रहा था। इसकी सूचना मिलते ही सर्वसेवा सोसायटी के प्रमुख मुनीष सैनी, मिंटू तथा अन्य सदस्य तुरंत मौके पर पहुंचे। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद घायल बारहसिंगा को सुरक्षित पकड़ा और प्राथमिक उपचार देने के लिए गोशाला में ले आए। स्वस्थ होने के बाद उसे दोबारा सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया जाएगा ताकि वह प्राकृतिक वातावरण में सामान्य जीवन जी सके।