फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   TRC beat SP XI by 30 runs

Una News: टीआरसी ने एसपी इलेवन को 30 रन से हराया

Thu, 14 Nov 2024 12:50 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
TRC beat SP XI by 30 runs
झलेड़ा में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह में उपायुक्त ने की शिरकत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। पुलिस शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस लाइन झलेड़ा में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में उपायुक्त जतिन लाल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह, एएसपी संजीव भाटिया और डीएसपी अजय ठाकुर भी उपस्थित रहे। क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिया और फाइनल मैच टीआरसी इलेवन और एसपी इलेवन के बीच खेला गया। टीआरसी इलेवन ने 30 रन से जीत हासिल की। एसपी इलेवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीआरसी इलेवन ने 20 ओवर में 10 विकेट खोकर 135 रन बनाए। इस टीम की ओर से अंकु ने 41 और विशाल ने 28 रन की पारी खेली। 135 रन का पीछा करते हुए एसपी इलेवन की टीम 18.3 ओवर में 105 रन पर सिमट गई। टीआरसी इलेवन के विवेक ने सर्वाधिक 5 विकेट लिए, जबकि एसपी इलेवन के राजबीर ने 4 विकेट झटके। समारोह में उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि इस तरह के खेल आयोजनों का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं है बल्कि यह पुलिसकर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने, टीमवर्क और अनुशासन को बढ़ावा देने का एक बेहतरीन माध्यम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed