फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Training given on honey mission

Una News: शहद मिशन पर दिया प्रशिक्षण

Tue, 11 Feb 2025 08:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 08:14 PM IST
विज्ञापन
Training given on honey mission
दौलतपुर चौक(ऊना)। राजकीय महाविद्यालय दौलतपुर चौक के प्रबंधन विभाग द्वारा खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग हिमाचल प्रदेश के सहयोग से शहद मिशन के तहत तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। यह प्रशिक्षण 7 फरवरी को शुरू हुआ और 16 फरवरी तक चला। इस प्रशिक्षण में बीबीए विभाग के छात्रों ने भाग लिया। जिसमें से 20 छात्रों का चयन 10 दिवसीय प्रमाणपत्र कार्यक्रम के लिए अंबोटा में किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक अनुभव सूद, डीएसटी प्रकाश चंद, और पर्यावरण अधिकारी रोहित (ग्रामोद्योग विकास योजना के अंतर्गत) ने भाग लिया। यह कार्यशाला प्राचार्य डॉ. युद्धवीर सिंह पटियाल के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। कार्यक्रम संयोजक डॉ रमन चौधरी ने बताया कि शेष दिनों का प्रशिक्षण ग्राम अंबोटा में संपन्न होगा, जहां मधुमक्खी पालन संयंत्र उपलब्ध है। इस मौके पर बीबीए और बीसीए का स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed