{"_id":"68d544f74e2bafc1170d59e2","slug":"trainees-will-showcase-their-strength-in-sports-at-triple-it-una-una-news-c-93-1-una1002-166698-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: ट्रिपल आईटी ऊना में खेलकूद में दमखम दिखाएंगे प्रशिक्षु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: ट्रिपल आईटी ऊना में खेलकूद में दमखम दिखाएंगे प्रशिक्षु
सार
ऊना के ट्रिपल आईटी में यलगार 2025 खेल महोत्सव का उद्घाटन कबड्डी स्टार संदीप और राकेश नरवाल की उपस्थिति में हुआ। दोनों खिलाड़ियों ने विद्यार्थियों को प्रेरित किया और खेलों के महत्व पर बल दिया।
विज्ञापन
ट्रिपल आईटी में यलगार का शुभारंभ करते कबड्डी स्टार संदीप नारवाल व राकेश नारवाल। स्रोत संस्थान
विस्तार
यलगार 2025 का आगाज, कबड्डी स्टार संदीप और राकेश नरवाल रहे मुख्य अतिथि
दो सप्ताह तक चलेगा इनडोर और आउटडोर खेलों का दौर
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। ट्रिपल आईटी ऊना में वीरवार को वार्षिक खेल महोत्सव यलगार 2025 का उद्घाटन उत्साह और ऊर्जा के साथ हुआ। इस अवसर पर अरुणा पुरस्कार विजेता और कबड्डी ऑल-राउंडर संदीप नरवाल मुख्य अतिथि और प्रसिद्ध कबड्डी रेडर राकेश नरवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रो. मनीष गौर, निदेशक ट्रिपल आईटी ऊना, के स्वागत भाषण से हुई। इसके बाद छात्र प्रतिनिधियों ने महोत्सव में शामिल सभी खेलों का रैंप वॉक प्रस्तुत किया और गणमान्य अतिथियों के सम्मान में शोभायात्रा निकाली। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थी समन्वयकों से मशाल ग्रहण की और प्रो. गौर के साथ मिलकर कबड्डी मैच की पहली रेड की।
इस वर्ष यलगार दो सप्ताह तक चलेगा, जिसमें इनडोर खेलों में बैडमिंटन, शतरंज, कैरम, टेबल टेनिस, आर्म रेसलिंग और वेटलिफ्टिंग और आउटडोर खेलों में कबड्डी, खो-खो, वॉलीबाल, फुटबाल, क्रिकेट और बास्केटबाल शामिल हैं।
प्रो कबड्डी लीग के प्रसिद्ध सितारों ने अपने संघर्ष और सफलता की कहानी साझा की। संदीप नरवाल को कबड्डी के श्रेष्ठ ऑल-राउंडरों में गिना जाता है, जबकि राकेश नरवाल अपनी तेज रेडिंग क्षमता के लिए प्रशंसित हैं। वर्तमान में आयकर निरीक्षक के रूप में कार्यरत दोनों ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए पढ़ाई और खेलों में संतुलन बनाए रखने, फिटनेस, धैर्य और टीमवर्क के महत्व पर जोर दिया। संदीप नरवाल ने कहा कि उन्हें अपनी उपलब्धियों से संस्थान और देश का गौरव बढ़ाने का गर्व है। प्रो. मनीष गौर ने छात्रों से पूरे मनोयोग से महोत्सव में भाग लेने का आग्रह किया और खेलों के मानसिक एवं शारीरिक विकास में योगदान को रेखांकित किया।