फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   traffic

नशे में गाड़ी चलाई तो 10 हजार जुर्माना : जगवीर

Sat, 31 Aug 2019 10:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
traffic
चिंतपूर्णी में रोड़ सेफ्टी क्लब के सदस्य बैठक के दौरान - फोटो : Una
भरवाईं (ऊना)। थाना चिंतपूर्णी में सड़क सुरक्षा क्लब की बैठक का आयोजन किया गया। थाना प्रभारी जगवीर ठाकुर ने बैठक में बताया कि एक सितंबर से बिना हेलमेट 500 रुपये और नशा करके वाहन चलाने पर दस हजार रुपये जुर्माना देना होगा।
विज्ञापन

इसके अलावा बिना कागजात व तेज रफ्तार अन्य ट्रैफिक नियमों की उल्लंघन करने पर चालकों को भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है। थाना प्रभारी ने बताया कि नाबालिग बच्चों को उनके अभिभावक सड़क पर वाहन चलाने की इजाजत न दें। प्रदेश सरकार ने आपातकाल की स्थिति में 112 हेल्पलाइन नंबर लोगों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा के लिए शुरू किया है। पुलिस हेडक्वार्टर शिमला में 112 डायल करते ही आपात काल स्थिति में पुलिस को शीघ्र घटनास्थल पर पहुंचना होगा। ये सिस्टम पुलिस की गाड़ी में ही उपलब्ध रहेगा।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि किसी भी आपातकाल स्थिति में पीड़ित को शीघ्र 112 नंबर पर सूचना देनी होगी और कुछ ही मिनटों में लोकल पुलिस घटनास्थल पर पहुंच जाएगी। इस अवसर पर पूर्व प्रधान विनोद कालिया, टैक्सी यूनियन के प्रधान नरेंद्र ठाकुर, पूर्व ट्रस्टी निरंजन कालिया, चमन लाल, लकी, रिंकू शर्मा, यातायात प्रभारी कुलविंदर सिंह, कांस्टेबल संजीव शर्मा, आईओ बबीता ठाकुर और सड़क सुरक्षा क्लब की बैठक में उपस्थित रहेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed