फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Traffic system in Baba Badbhaag Singh Maidi was seen to be in the hands of outside states

Una News: बाहरी राज्यों के हवाले दिखी बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी में यातायात व्यवस्था

Sat, 09 Aug 2025 12:51 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Traffic system in Baba Badbhaag Singh Maidi was seen to be in the hands of outside states
बाहरी राज्यों के लोग बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी में यातायात व्यवस्था संभालते हुए निहांग सिंह।संवाद
राखी के मद्देनजर मैड़ी में तैनात नहीं दिखे पुलिस कर्मी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ूही (ऊना)। उपमंडल अंब में कानून व्यवस्था पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। हालात इस कदर बिगड़ गए हैं कि धार्मिक स्थलों पर भी बाहरी राज्यों से आए लोग अपने हिसाब से यातायात और श्रद्धालुओं की आवाजाही नियंत्रित करने लगे हैं। इससे स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में भय और रोष बढ़ रहा है। ऐसा ही मामला शुक्रवार को उत्तर भारत के प्रसिद्ध ऐतिहासिक धार्मिक स्थल बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी में सामने आया। राखी के पावन अवसर पर मेले में पहुंचे कुछ बाहरी राज्यों के लोग डंडे और कमर पर तलवार लटकाए यातायात और भीड़ व्यवस्था संभालते दिखे। विभिन्न स्थानों पर बैरिकेड लगाकर श्रद्धालुओं को अपनी मर्जी से दिशा दी जा रही थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की गतिविधियां श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए खतरा हैं और कानून व्यवस्था बिगाड़ सकती हैं। शिकायत मिलने पर थाना अंब से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इन लोगों को हटाया। राखी के दिन बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी में हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं, ऐसे में अनधिकृत लोगों की मौजूदगी किसी भी अप्रिय घटना का कारण बन सकती है। खासतौर पर हाल ही में जिला ऊना में गोलीबारी की घटनाओं के बाद लोगों की चिंताएं और बढ़ गई हैं। डीएसपी अंब वसुधा सूद ने बताया कि कुछ लोग अपनी मर्जी से व्यवस्था संभाल रहे थे, जिन्हें मौके से हटा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed