{"_id":"577127bb4f1c1bc97379b569","slug":"traffic-jam-on-wrong-parking","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीच सड़क में पार्क हो रही बसें, जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीच सड़क में पार्क हो रही बसें, जाम
ब्यूरो/अमर उजाला/दालतपुर चाक
Updated Mon, 27 Jun 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
हाईवे पर ट्रैफिक जाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दौलतपुर चौक में बस स्टैंड की जगह सड़क के बीचोंबीच बसें खड़ी करने से आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसे लेकर प्रशासन भी चुप्पी साधे हुए है। सड़क में बसें खड़ी करने से आए दिन बाजार में जाम लगा रहता है, जिससे वाहन चालकों के साथ पैदल चलने वाले लोगों को भी परेशानी हो रही है। बाजार में जाम लगने से खास कर नौकरीपेशा लोगों को दफ्तर पहुंचने के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों विकास चंद, रमेश जसवाल, अजय ठाकुर, अशोक कुमार, संजीव कुमार, अरुण कुमार आदि का कहना है कि तलवाड़ा की ओर जाने वाली बसों के कई चालक मनमाने ढंग से बस स्टैंड की जगह मेन सड़क पर बस खड़ी करके चले जाते हैं। इससे बाजार में जाम लग जाता है। इससे हाल ही में घोषित किए गए साइलेंस जोन में हॉर्न बजने शुरू हो जाते हैं। इससे जहां एक तरफ ध्वनि प्रदूषण से लोगों को दिक्कत होती है, वहीं जाम से परेशानी होती है।
विज्ञापन
आलम यह है कि उक्त बसें स्टार्ट मोड पर 15 से 20 मिनट तक खड़ी रहती हैं। गलत जगह पार्किंग एवं अतिक्रमण की वजह से स्थानीय जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस बाबत सख्त कदम उठाए जाएं। उधर, चौकी प्रभारी हरजीत सिंह का कहना है कि सभी बस ऑपरेटरों को निर्देश दिए गए हैं कि बसें बस स्टैंड में ही खड़ी करें। उन्होंने कहा कि नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन