{"_id":"58189ee14f1c1bac3143649e","slug":"traffic-jam-in-city-problem","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में दिनभर जाम में फंसे रहे लोग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में दिनभर जाम में फंसे रहे लोग
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Tue, 01 Nov 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
ऊना शहर में लगा लंबा जाम।
- फोटो : अमर उजाला
जिला मुख्यालय पर मंगलवार को दिनभर ट्रैफिक जाम लगा रहा। इसके चलते हजारों लोगों को शहर पार करना बेहद मुश्किल हो गया। आलम ऐसा था कि करीब एक बजे शुरू हुआ जाम का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। जाम के हालात ऐसे रहे कि रेड लाइट चौक से लेकर रोटरी चौक, जबकि नंगल रोड के पुल और हमीरपुर रोड के गलुआ मोड़ तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम में छोटे-बड़े हर तरह के वाहन फंसे रहे। इनमें सवार हजारों लोग घंटों तक ऊना से निकलने की जद्दोजहद में जुटे रहे। जबकि, ट्रैफिक कंट्रोल में जुटे पुलिस और होमगार्ड के जवान भी इस जाम को खुलवाने में बेबस ही नजर आए।
विज्ञापन
दूसरी ओर मैहतपुर-अंब और ऊना हमीरपुर सड़कों के किनारे लोगों की ओर से की गई बेतरतीब पार्किंग से भी समस्या और विकराल हो गई। पूरा दिन ऊना में नो पार्किंग जोन में सैकड़ों वाहन खड़े रहे, जिससे मुसीबत में और इजाफा हो गया।
विज्ञापन
जाम कम होने की बजाय बढ़ता ही चला गया। इस सब के बावजूद बेतरतीब पार्किंग को रोकने के लिए किसी ने कोई कदम नहीं उठाया। इसका खामियाजा जाम में फंसे लोगों को भुगतना पड़ा। लोगों राज कुमार, आशा कुमारी, प्रीतम चंद, आकाश कुमार आदि ने बताया कि दोपहर के समय लगे जाम के चलते उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि मुख्यालय पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि ट्रैफिक कर्मियों को यातायात को सुचारु रखने के उचित निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन