{"_id":"67cc91d8d1df55cd340b9d27","slug":"tractor-trolley-overturns-while-saving-nilgai-driver-dies-una-news-c-93-1-una1002-148061-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: नील गाय को बचाते पलटी ट्रैक्टर ट्राली, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: नील गाय को बचाते पलटी ट्रैक्टर ट्राली, चालक की मौत
Sun, 09 Mar 2025 12:22 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sun, 09 Mar 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
जोल (ऊना)। पुलिस चौकी जोल के चौकीमन्यार से सटे गांव कैंट गौशाला के पास ट्रैक्टर-ट्राली के सामने अचानक नीलगाय आ गई। चालक ने नीलगाय को बचाने का प्रयास किया लेकिन ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और पलट गया। इससे ट्रैक्टर चला रहे व्यक्ति की मौत हो गई।
पुलिस चौकी जोल के एएसआई विनोद कुमार व हेड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार ने बताया कि चौकीमन्यार से कैंट की ओर शुक्रवार रात्रि 9:30 बजे ट्रैक्टर चालक शटरिंग लोड कर गांव बसाल की ओर जा रहा था, ट्रैक्टर में चार लोग सवार थे। रात के समय अचानक चढ़ाई पर आगे से एकदम नीलगाय आ गई और ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर 60 फीट गहरी खाई में जा गिरा।
इसमें ट्रैक्टर चालक एवं ठेकेदार सुरेश शर्मा पुत्र राम प्रकाश गांव व डाकघर बसाल (53) की नीचे दबने से मौत हो गई और बाकी तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा एंबुलेंस के माध्यम से उन्हें ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। वहां उसे मृत घोषित किया गया।
विज्ञापन
पुलिस कंट्रोल रूम ऊना ने बताया कि पुलिस चौकी जोल के एएसआई विनोद कुमार व हेड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार ने शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।