फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Tractor and scooty collide in Arlu, woman dies, child narrowly escapes

Una News: अरलू में ट्रैक्टर और स्कूटी में टक्कर, महिला की मौत, बच्चा बाल-बाल बचा

Wed, 20 Aug 2025 12:27 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Tractor and scooty collide in Arlu, woman dies, child narrowly escapes
मृतक अनीता।  फाइल फोटो
अरलू पंचायत के ओरा गांव में मंगलवार सुबह हुआ हादसा
विज्ञापन


पपड़ोली की 35 वर्षीय अनीता की मौत
दो साल के बेटे की आंखों की जांच कराने जा रही थी अस्पताल

संवाद न्यूज एजेंसी

बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के तहत अरलू पंचायत के ओरा गांव में मंगलवार सुबह करीब 10 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान अनीता (35) पत्नी मनोज निवासी पंचायत करमाली, गांव पपड़ोली, जिला ऊना के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार अनीता अपने दो वर्षीय बेटे की आंखों की जांच करवाने बंगाणा जा रही थी। उनके साथ एक स्कूल चालक भी मौजूद था। जैसे ही वे ओरा गांव के समीप पहुंचे, सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अनीता की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि हादसे के दौरान स्कूटी चालक और उनका बच्चा सुरक्षित बच गए। बताया जा रहा है कि अनीता पहली बार अपने बेटे को आंखों की जांच के लिए लेकर जा रही थी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मासूम बेटे से उसकी मां की ममता छिन जाने से परिवार गहरे सदमे में है। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि दोषी को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed