फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Tourism activities to begin soon in Gobind Sagar: Kanwar

गोबिंद सागर झील में पर्यटन गतिविधियों जल्द शुरू होंगी शुरू : कंवर

Sat, 13 Feb 2021 10:47 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
Tourism activities to begin soon in Gobind Sagar: Kanwar
अंदरोली में निरीक्षण करने पहुंचे ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर। - फोटो : Una
ऊना। गोबिंद सागर झील में पर्यटन गतिविधियां बहुत जल्द शुरू की जाएंगी। यहां पर्यटकों के लिए बेहतर आधारभूत ढांचा तैयार किया जाएगा। यह बात ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने अंदरोली, गरीब नाथ मंदिर तथा आस-पास के क्षेत्रों का निरीक्षण करने के बाद कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गोबिंद सागर झील में जल क्रीड़ाओं और साहसिक खेलों के संचालन के लिए अंदरोली में बीबीएमबी से अनुमति मिल गई है। ऐसे में यहां पर वाटर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स तैयार किया जाएगा। इसके तहत कैफेटेरिया, गेस्ट हाउस, रिसेप्शन काउंटर, व्यू प्वाइंट, स्टोर रूम, पार्किंग तथा जेटी का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा पर्यटकों के लिए कई जगहों का सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा। हट्स तथा स्मार्ट टायलेट भी बनाए जाएंगे। झील के दोनों झोर अंदरोली तथा लठियाणी की ओर से सुविधाएं जुटाई जाएंगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गोबिंद सागर झील में मोटर बोट्स, हाई स्पीड बोट्स, शिकारा और पैडल बोट्स जैसी पर्यटन गतिविधियां संचालित करने के साथ फ्लोटिंग जेटी का निर्माण कार्य किया जाएगा। कुटलैहड़ में सभी पर्यटन गतिविधियों का संचालन कुटलैहड़ पर्यटन विकास सोसाइटी (केटीडीएस) के माध्यम से किया जाएगा। इसका अध्यक्ष उपायुक्त ऊना को बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं को गोताखोरी का दिया जाएगा प्रशिक्षण
कंवर ने कहा कि युवाओं को गोताखोर के रूप में प्रशिक्षित किया जाएगा ताकि उन्हें लाइसेंस दिए जा सकें। आसपास के क्षेत्रों में ट्रैकिंग रूट्स भी विकसित किए जाएंगे ताकि पर्यटक यहां आकर झील में बोट्स पर सवार होकर पहाड़ों को निहार सकें। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियां शुरू होने के बाद स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed