फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Told the MLA about the problem of electricity and water in Jhalera

Una News: झलेड़ा में विधायक को बताई बिजली, पानी की समस्या

Thu, 26 Dec 2024 03:18 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
Told the MLA about the problem of electricity and water in Jhalera
विधायक विवेक शर्मा ने झलेड़ा के प्रताप नगर में सुनीं जनसमस्याएं
विज्ञापन

विधायक ने हॉल और शौचालय बनाने की घोषणा की
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने बुधवार को ग्राम पंचायत झलेड़ा के वार्ड प्रतापनगर में जनसमस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने विधायक को बिजली, पानी और अन्य समस्याओं से रूबरू करवाया। विधायक ने ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान के लिए अधिकारियों को आदेश दिए। जनता की मांग पर एक बड़ा हाॅल और सुलभ शौचालय बनाने की घोषणा की। कहा कि राज्य सरकार जन समस्याओं के समाधान और गांव के विकास के लिए बचनबद्ध है। अपने छह माह के कार्यकाल में कुटलैहड़ विस क्षेत्र के हर गांव में जाकर जनता की घरद्वार पर समस्याओं को सुनकर उनका समाधान किया। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार का दो वर्ष का कार्यकाल उपलब्धियों से भरा रहा है। प्रदेश सरकार ने 15 महीने में चुनाव के वक्त लोगों को दी 10 में से 5 गारंटियों को पूरा कर लिया है। इस मौके पर कुटलैहड़ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राम आसरा शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष विवेक मिंका, देसराज गौतम, कुटलैहड़ युवा कांग्रेस अध्यक्ष मुनीश कुमार बैंस के अलावा सभी प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी प्रधान, उपप्रधान एवं पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सिग्मा स्कूल ऑफ साइंस रामपुर में वार्षिक समारोह के दौरान प्रस्तुतियां देते कलाकार। संवाद

सिग्मा स्कूल ऑफ साइंस रामपुर में वार्षिक समारोह के दौरान प्रस्तुतियां देते कलाकार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed