फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Told about proper disposal of dry and hazardous waste

Una News: सूखे और हानिकारक कचरे के सही निस्तारण के बारे में बताया

Tue, 18 Feb 2025 05:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 05:25 PM IST
विज्ञापन
Told about proper disposal of dry and hazardous waste
वेस्ट-टू-कंपोस्ट प्रणाली को बढ़ावा देने पर हुई बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। नगर निगम ऊना ने मंगलवार को वेस्ट-टू-कंपोस्ट प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए कृषि उपज मंडी समिति ऊना के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें गीले कूड़े से खाद बनाने एवं सूखे एवं हानिकारक कचरे को सही तरीके से निस्तारण के बारे में बताया गया।


नगर निगम ऊना के आयुक्त एवं अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने कहा कि ठोस कचरा प्रबंधन नियम-2016 के अनुसार रोजाना 50 किलोग्राम या इससे अधिक कचरा उत्पन्न करने वालों को स्वयं अपने स्तर पर सूखा और गीला कचरा अलग-अलग करके उसका निस्तारण करना अनिवार्य होगा। वेस्ट-टू-कंपोस्ट प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए नगर निगम क्षेत्र की बल्क वेस्ट जनरेटर्स जैसे सब्जी मंडी, होटल, ढाबा, रेस्टहाउस, हॉस्पिटल आदि के साथ बैठकें करके गीले-सूखे और हानिकारक कचरे के बारे में जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण करने के बारे में जानकारी दी जाएगी। इस दौरान कृषि उपज मंडी समिति के सचिव ठाकुर भूपिंद्र सिंह, नगर निगम से विजय कुमार सफाई पर्यवेक्षक, अर्बन प्लानर अंजू सोनी, सुशील गुप्ता, अभिषेक पठानिया, बबली सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed