फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Toilets will be built around the main markets in the city, Municipal Corporation will conduct a survey

Una News: शहर में मुख्य बाजारों के आसपास बनेंगे शौचालय, नगर निगम करेगा सर्वेक्षण

Sat, 05 Jul 2025 12:31 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Toilets will be built around the main markets in the city, Municipal Corporation will conduct a survey
वर्तमान में शहर में है सार्वजनिक शौचालयों की कमी
विज्ञापन

विभिन्न सामाजिक संगठन कई बार उठा चुके हैं मुद्दा

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। शहर में नगर निगम की तरफ से नए सार्वजनिक शौचालय बनाए जाएंगे। इसे लेकर नगर निगम की टीम की ओर से सर्वेक्षण किया जाएगा। इसे लेकर नगर निगम जल्द ही प्रक्रिया शुरू करेगा। वर्तमान में शहर में एक सार्वजनिक शौचालय पुराना डीसी ऑफिस के समीप, एक सार्वजनिक शौचालय एमसी पार्क में है। इसके अलावा नगर निगम का एनएच किनारे कोई भी सार्वजनिक शौचालय नहीं है। बाजार भी ऐसे हैं जहां पर सार्वजनिक शौचालय की दरकार है। इस समस्या को लेकर कई सामाजिक संगठन भी समय-समय पर आवाज उठाते रहे हैं। अब नगर परिषद से नगर निगम बनने के बाद निगम प्रबंधन ने सार्वजनिक शौचालयों की संख्या बढ़ाने को लेकर प्रक्रिया शुरू की है। इसके लिए पहले सर्वेक्षण किया जाएगा। उचित स्थान पर भूमि चिह्नित कर शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा। चंडीगढ़-धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर ऊना शहर बसे होने के कारण काफी संख्या में लोगों की आवाजाही यहां होती है। ऐसे में लोगों को कई बार सार्वजनिक शौचालय जाने की जरूरत पड़ती है। हालांकि, नगर निगम की तरफ से कुछ स्थानों पर शौचालय बनाए गए हैं लेकिन समय के साथ इनकी संख्या में बढ़ोतरी नहीं हो पाई है। इसी समस्या को दूर करने के लिए अब नगर निगम नए सिरे से सर्वेक्षण कर सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण करवाने के लिए प्रक्रिया शुरू करेगा।




संयुक्त आयुक्त नगर निगम ऊना मनोज कुमार ने बताया कि सार्वजनिक शौचालय मूलभूत सुविधाओं का हिस्सा है। इसके लिए जल्द ही सर्वेक्षण करवाया जाएगा। नए सार्वजनिक शौचालय बनाने को लेकर प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed