फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   To ensure security, two teachers should be put on duty in the morning and evening: Rajendra Kaushal

सुरक्षा को लोकर सुबह-शाम दो-दो शिक्षकों की लगाई जाए ड्यूटी : राजेंद्र कौशल

Thu, 29 Aug 2024 04:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 29 Aug 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
To ensure security, two teachers should be put on duty in the morning and evening: Rajendra Kaushal
ऊना। उच्चतर शिक्षा विभाग के उपनिदेशक राजेंद्र कौशल ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुरियाला का वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूल में समय से पहले बच्चों के पहुंचने को लेकर भी मौके पर स्टाफ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए कि सुबह के समय और शाम को छुट्टी के बाद दो-दो शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाए, ताकि बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था को मद्देनजर रखते हुए किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही सामने न आ सके। उन्होंने स्कूल स्टाफ की ओर से किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और इसके लिए स्कूल प्रिंसिपल सुदर्शन कौशल की जहां एक ओर पीठ भी थपथपाई। कहा कि वर्तमान में सरकार शिक्षा के क्षेत्र में किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही सहन नहीं कर रही है और इसमें सभी के सामूहिक प्रयासों से ही बच्चों का सर्वांगीण विकास किया जा सकता है। उन्होंने सुबह की प्रार्थना सभा में जो भी गतिविधियां आयोजित करवाई जाती है। इस संबंध में भी फीडबैक ली और बच्चों से भी सवाल जवाब किए। इसके अलावा दस्तावेज भी खंगाले और रिकॉर्ड भी चेक किया। इस वार्षिक निरीक्षण में शिक्षा विभाग के उपनिदेशक राजेंद्र कौशल की निगरानी में सही आंकी गई और जो कुछ खामियां नजर आई, उन्हें समय रहते दूर करने की भी निर्देश स्टाफ को दिए। इस अवसर पर बच्चों का लर्निंग लेवल भी चेक किया गया और उन्हें भविष्य के लिए अपने बहुमूल्य सुझाव भी दिए गए। इस दौरान अतुल कुमार सूद, विजय सिंह राणा, जोगिंदर पाल सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed