फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Tips to students

विद्यार्थियों को दिए रोजगार के टिप्स

Sat, 19 Mar 2016 07:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना Updated Sat, 19 Mar 2016 07:24 PM IST
विज्ञापन
Tips to students
सेमिनार में उपस्थित विद्यार्थी। - फोटो : अमर उजाला

राजकीय पीजी कॉलेज ऊना में शनिवार को एमबीए और एमसीए विभाग के विद्यार्थियों के लिए कैरियर गाइडेंस सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार की अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्य डॉ. एसके चावला ने की। जबकि, इस दौरान एमबीए विभाग के समन्वयक डॉ. एसके बंसल सहित एमसीए विभाग के समन्वय प्रो. मीता शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित थे।

विज्ञापन


कार्यक्रम में चंडीगढ़ से आए कंपनी प्रतिनिधियों ने एमबीए और एमसीए के विद्यार्थियों को कॉरपोरेट के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। जेडसीसी ग्रुप आफ कॉरपोरेट के मैनेजर सतपाल सिंह ने बताया कि एमबीए और एमसीए प्रोफेशनल कोर्स पूरा कर लेने के बाद विद्यार्थी को नौकरी की तलाश होती है। इसलिए अपने कैरियर के बारे में यदि विद्यार्थियों को पहले से जानकारी होगी तो विद्यार्थियों को कोर्स पूरा करने के बाद उनको परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ कंपनियों में अपना बॉयोडाटा भी भेज सकते हैं। एचआर मैनेजर नवनीत कौर ने बताया कि कंपनियों को एमबीए तथा एमसीए होल्डर की डिमांड रहती है। लड़कियों के लिए भी इस सेक्टर में नौकरी की कोई कमी नहीं है। कॉलेज प्राचार्य डॉ. एसके चावला ने बताया कि कॉलेज में चल रहे प्रोफेशनल कोर्स एमबीए, एमसीए तथा पीजीडीसीए सहित अन्य कोर्सों के विद्यार्थियों के लिए समय-समय पर ऐसे सेमिनार का आयोजन किया जाता है, जिससे उनका सर्वांगीण विकास हो सके। इस अवसर पर गुरसिमरत सिंह, एचआर नवनीत कौर,  प्रो. अंजलि शर्मा, प्रो. विवेक, प्रो. मानव, प्रो. उपासना, प्रो. अनिल सहित अन्य उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed