फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Tips given to students to make career

Una News: कॅरियर बनाने के लिए विद्यार्थियों को दिए टिप्स

Thu, 05 Dec 2024 06:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 06:09 PM IST
विज्ञापन
Tips given to students to make career
चौकीमन्यार महाविद्यालय में कार्यशाला में किया जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोल (ऊना)। राजकीय महाविद्यालय चौकीमन्यार के सभागार में विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य एवं मार्गदर्शन के लिए वीरवार को विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसका विषय कॅरिअर निर्माण रहा। इस व्याख्यान में मुख्य वक्ता के रूप में चितकारा विश्वविद्यालय चंडीगढ़ के संजीव दोसांज, अश्वनी और शुभम ने शिरकत की। संजीव दोसांज ने विद्यार्थियों को कॅरिअर निर्माण के महत्व पर विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने बताया कि सपने एक दिन में पूरे नहीं होते। उनके लिए निरंतर प्रयास करने पड़ते हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. बलविंदर सिंह राणा ने कहा कि इस प्रयास से विद्यार्थियों को भविष्य के लिए एक सशक्त मार्गदर्शन प्राप्त हुआ और यह कार्यक्रम महाविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण को और भी सशक्त बनाने में सहायक साबित होगा। कार्यक्रम का समापन करते हुए डॉ. रामकुमार नेगी ने विद्यार्थियों से मार्गदर्शन और कॅरिअर काउंसलिंग में बताए गए बिंदुओं को अपनाकर जीवन सफल बनाने के लिए प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर कविता कौशल, डॉ. रामकुमार नेगी, नवीन शर्मा, राकेश कुमार, दिनेश, अमन और कार्यालय के अन्य स्टाफ सदस्य विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed