फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Tipper mounted on the feet of the young man, referred to Una

टिपर की चपेट में आया युवक, ऊना रेफर

Fri, 27 May 2022 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Tipper mounted on the feet of the young man, referred to Una
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लठियाणी/बंगाणा (ऊना)। क्षेत्र के डडियार में शुक्रवार सुबह एक टिपर ने बस का इंतजार कर रहे युवक के पांव के ऊपर टायर चढ़ा दिया, जिससे वह चोटिल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को क्षेत्रीय अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपी टिपर चालक के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अभिषेक कुमार 21 पुत्र केसर सिंह गांव घुघन ककराणा डाकघर थानाकलां तहसील बंगाणा जिला ऊना बीएसएफ के टेस्ट की तैयारी कर रहा है। शुक्रवार सुबह वह अपनी मौसी सलोचना के घर डडियार से अपने घर घुघन जाने के लिए डडियार में बस का इंतजार कर रहा था। इस बीच लठियाणी की तरफ से एक टिपर आया और उसके बायें पांव को परिचालक साइड के टायर से कुचल दिया। टिपर की चपेट में आने से वह चोटिल हो गया, जबकि चालक टिपर समेत मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

एक अन्य व्यक्ति ने उसे तुरंत बाइक पर सरकारी अस्पताल लठियाणी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर किया गया। उधर, इस संबंध में एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि केस दर्ज कर कर लिया है। मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed