{"_id":"68d7cd80fb9a726a3703a20f","slug":"tikki-pav-bhaji-stalls-set-up-at-the-food-fest-in-una-college-una-news-c-93-1-una1002-166880-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: ऊना काॅलेज में फूड फेस्ट में सजाए टिक्की, पाव भाजी के स्टॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: ऊना काॅलेज में फूड फेस्ट में सजाए टिक्की, पाव भाजी के स्टॉल
विज्ञापन
ऊना कालेज में लगाए स्टाल के पास खड़ी छात्राएं। स्रोत संस्थान
- फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। राजकीय महाविद्यालय ऊना के बीवॉक विभाग की ओर से शनिवार को पर्यटन दिवस के उपलक्ष्य में भव्य फूड फेस्ट का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न व्यंजनों और हस्तशिल्प वस्तुओं के स्टॉल लगाए। फूड फेस्ट में हराभरा कबाब, टिक्की, गोलगप्पे, पाव भाजी, मोहितो, भेल पुरी और फ्रूट चाट जैसे स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। व्यंजनों का स्वाद लेते हुए प्राचार्य, स्टाफ सदस्य और विद्यार्थियों ने छात्रों की मेहनत और प्रतिभा की सराहना की। वहीं, विद्यार्थियों की ओर से प्रस्तुत किए गए हैंडीक्राफ्ट आइटम्स के स्टॉल ने भी सभी का ध्यान आकर्षित किया और उनकी कला व रचनात्मकता को उजागर किया।
प्राचार्य डॉ. मीता शर्मा ने सभी स्टॉल्स का अवलोकन कर विद्यार्थियों की मेहनत और रचनात्मक सोच की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्रों में आत्मविश्वास पैदा करते हैं और उन्हें टीम वर्क, प्रबंधन और व्यावहारिक ज्ञान सीखने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रेरित किया।
बीवॉक विभाग के नोडल अधिकारी प्रो. संजय शर्मा ने भी विद्यार्थियों और प्राध्यापकों के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव प्रदान करते हैं और उन्हें भविष्य में उद्योग जगत की अपेक्षाओं के अनुरूप तैयार करते हैं। उन्होंने छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।