फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Three vehicles collided, one injured

Una News: तीन वाहन टकराए, एक घायल

Tue, 30 Apr 2024 02:04 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Three vehicles collided, one injured
नंगल। नंगल फ्लाईओवर पर तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ है। जानकारी के अनुसार नंगल फ्लाईओवर के निकट गाड़ियों की लंबी कतार लगी होने के कारण बद्दी से ऊना जा रही हिमाचल पथ परिवहन की बस धीमी रफ्तार में आगे बढ़ रही थी। इस बस से पीछे महिंद्रा पिक भी धीमी रफ्तार में चली हुई थी। इस दौरान पीछे से आ रहे टिपर चालक से ब्रेक न लगने के कारण पिकअप को टक्कर मार दी। इससे पिकअप आगे जा रही बस से जा टकराई। इस हादसे में पिकअप गाड़ी को काफी नुकसान हुआ है। पिकअप में बैठे युवक गुलफाम के सिर पर चोट आई है। उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल नंगल पहुंचाया गया। पिकअप चालक आरिफ की मानें तो वह सुंदरनगर से संतोषगढ़ जा रहे थे। इस दौरान नंगल फ्लाईओवर पर एक टिपर ने उसकी गाड़ी को टक्कर मार दी। इस हादसे के उपरांत नंगल-श्री आंनदपुर मुख्य मार्ग के दोनों तरफ जाम लग गया। थाना प्रभारी नंगल सब इंसपेक्टर हरदीप सिंह ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया। कहा कि नंगल जवाहर मार्केट से लेकर फ्लाईओवर तक चौपहिया वाहनों के लिए गति सीमा तय कर इस मार्ग पर फ्लैक्स लगाएं जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed