फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Three phase wires wrapped around lush green trees in Ghanari

Una News: घनारी में हरे-भरे पेड़ों से लपेट दीं थ्रीफेस तारें

Wed, 18 Sep 2024 05:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 18 Sep 2024 05:42 AM IST
विज्ञापन
Three phase wires wrapped around lush green trees in Ghanari
ऊंचाई देने के लिए स्पॉट तारों से दुर्घटना की आशंका
विज्ञापन


वन विभाग एक्शन के लिए तैयार, फील्ड गार्ड को कार्रवाई के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
मुबारिकपुर (ऊना)। बिजली विभाग एक तरफ समय-समय पर बिजली सप्लाई के कट लगाकर लाइनों के आसपास पेड़ों की टहनियों को साफ करने के लिए अभियान चलाता रहता है, ताकि पेड़ों के छूने से कोई अप्रिय घटना न हो। वहीं, दूसरी तरफ बिजली के खंभे से लिपटी बूटी बेल से सारी कलई खुलकर सामने आ रही है।
गगरेट उपमंडल के अंतर्गत ऐसे दृश्य ग्रामीण क्षेत्रों में देखे जा सकते हैं। इससे विभाग की लापरवाहीपूर्ण कार्यशैली जगजाहिर होती दिखती है। वहीं, दौलतपुर गगरेट सड़क पर घनारी के पास आम और शीशम के पेड़ों के साथ थ्रीफेस लाइन को सड़क से ऊंचा करने लिए खंभे लगाने की बजाय विभाग की ओर से तार को ऊंचा करने के लिए पेड़ से लपेटे देकर खानापूर्ति की गई है। बता दें कि बिजली तार को ऊंचाई देने के लिए जिस तरह हरे-भरे पेड़ों से तारों को लपेटा गया है, उससे किसी अप्रिय दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। वहीं, थ्रीफेस सप्लाई तारों को पेड़ों से साथ लपेटना पर्यावरण सरंक्षण के दावों को ठेंगा दिखाने के साथ-साथ विभागीय नियमों की धज्जियां उड़ा रहा है।
विज्ञापन

हालांकि, मामला सुर्ख़ियों में आने पर बिजली बोर्ड ने सुधार की बात कही थी, लेकिन हैरानी तब हुई, जब घनारी में पहले से बांधी तारों को पेड़ों से खोलने की बजाय अगली तारों को भी पेड़ों से लपेट दिया गया। उधर, वन विभाग के बीओ भरवाईं किशोरी लाल ने कहा कि पेड़ों के साथ तारें लपेटना नियमों के विरुद्ध है तथा शीघ्र ही फील्ड गार्ड को मौका देखने व उचित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो -घनारी में हरे-भरे पेड़ों से थ्रीफेस को ऊंचा करने के लिए लपेटी तारें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed