{"_id":"590a0c8f4f1c1bcc3a444329","slug":"three-person-serious-injured-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सड़क हादसों में तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सड़क हादसों में तीन लोग घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना।
Updated Wed, 03 May 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के मलाहत और गुगलैहड़ में पेश आए दो सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए हैं। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से ऊना अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने मामलों की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक पहला सड़क हादसा मलाहत में पेश आया। यहां बाइक की टक्कर से राहगीर महिला घायल हो गई। घायल महिला की पहचान लक्ष्मी देवी (85) निवासी बस्सी पंजाब के रूप में हुई है।
विज्ञापन
लक्ष्मी देवी मलाहत में चिकित्सक के पास दवाई लेने आई हुई थी कि इसी दौरान सड़क पर जा रही थी कि एक बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में लक्ष्मी देवी को गंभीर चोटें पहुंचीं। वहीं, दूसरा हादसा गुगलैहड़ में पेश आया। यहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए हैं। घायलों की पहचान धर्मवीर और सुरेंद्र निवासी गुगलैहड़ के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि घायलों को अस्पताल में उपचार दिया गया है। फिलहाल, हालत खतरे से बाहर है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामलों की जांच कर रही है। घायलों के बयान कलमबद्ध किए जा रहे हैं।
विज्ञापन